गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सर्वोदय नगर में कुत्ते को उकसाने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सर्वोदय नगर निवासी निखिल सिंह ने विजयनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 22 मार्च की शाम अपने निजी कार्य से बैंक से लौट रहे थे। इसी दौरान आदित्य उर्फ रिशू चौहान और उसका छोटा भाई अनुराग अपने कुत्ते को उन पर उकसा रहे थे। निखिल सिंह के मुताबिक जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के अनिल नामक व्यक्ति ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.