गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में शुक्रवार को घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। स्थानीय निवासी राजेश साह की बाड़ी में मोर घायलावस्था में पाया गया। बताया गया कि कुत्ते द्वारा हमला किए जाने से मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लगी थी। सूचना मिलते ही वन की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था की। वैटनरी डॉक्टर धीरज कुमार से संपर्क कर इलाज किया गया। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल अथवा असहाय अवस्था में मिलने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। यह भी पढ़ें- कुत्तों के हमले में हिरण के बच्चे की मौत मौके पर वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी वीरेंद्र कुमार, पशुरक्षक भुनेश्वर वर्मा आदि थे।

हिंदी ह...