कुत्ते के हमले से दो घायल
चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्ते के जानलेवा हमले में गांव के एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों में रघुनाथ महतो (93) और विजय रजक (25) हैं। दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना को लेकर लोगों ने बताया कि रघुनाथ महतो पर पहले कुत्ते ने हमला किया। कुत्ते ने उसके दोनों हाथों में नोंच डाला। वहीं विजय पर भी कुत्ते ने जानलेवा हमला किया। लोगों ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन कुत्ता मौके से भाग गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.