बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में आवारा कुत्तों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वाहन चालकों के साथ-साथ बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी इन हमलों का शिकार हो रहे हैं। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लक्खारामपुर स्थित मुन्नासिंहपुरवा में गुरुवार की शाम एक आक्रामक कुत्ते ने मासूम बालक पर हमला कर उसे बुरी तरह नोंच डाला। घटना के अनुसार, अशोक कुमार (6 वर्ष), पुत्र अंजनी कुमार, घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर उसे नोंचना शुरू कर दिया। बचाव के लिए बालक ने हाथ-पैर चलाए और चीखा, लेकिन तब तक कुत्ता उसके चेहरे और शरीर को नोंच चुका था। बालक की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को खदेड़ा जा सका।घायल बालक को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रा...