कुत्ते के हमले में सात घायल, तीन की हालत गंभीर
सिद्धार्थ, जून 16 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के कई गांवों में सोमवार को एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते के हमले में छह बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इटवा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर आवारा कुत्ता कमदा लालपुर गांव में लोगों पर हमला करने के बाद शाम करीब पांच बजे अमौना गांव पहुंच गया। वहां बाहर खेल रहे बच्चों पर उसने अचानक हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को खदेड़ा।घायलों में अमौना निवासी राधा (6), सितारा (7), मिन्टी (5), शिव श्यामा (6), सोनी (8), कमला (60) व मधवापुर गांव निवासी मन्नू शामिल हैं। राधा के गले और गर्दन पर गंभीर चोटें आई है और काफी मांस निकल गया है। परिजन सभी घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.