मऊ, अप्रैल 7 -- घोसी। नगर के बड़ागांव डड़वा निवासी इंदुकला की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर कुत्ते की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव डड़वा निवासी इंदुकला के परिजनों को विगत पांच फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे कुत्ते की बात को लेकर पड़ोसी सुरेश, अभय प्रताप, ब्रिकेश, रामाशीष, रामसोच, रामानंद, पुष्पा, बीनू एवं अंजू घर में घुसकर मारने पीटने के साथ ही कुर्सी, मेज, साइकिल एवं ट्रैक्टर का शीशा आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस संबंध में पुलिस पीड़ित इंदुकला की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.