अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के प्रतिभा कालोनी में कुत्ते के विवाद में कुछ लोगों ने घर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतिभा कालोनी निवासी सतीश चंद्र के अनुसार शनिवार रात नौ बजे कार्तिक, प्रिया, नवनीत ने 10-12 बाहरी लोगों को बुलाकर कुत्ते के विवाद में घर पर पथराव किया। इसमें सतीश, पुष्पा, सत्यप्रकाश गौतम बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि कार्तिक वार्ष्णेय ने रिवॉल्वर से फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.