हापुड़, मई 10 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी में कुत्ते के विवाद को लेकर दुकान पर बैठे एक व्यक्ति और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। पीड़ित ने डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को ही बैठा लिया जबकि आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी नीतू ने बताया कि कुछ दिन पहले कुत्ते को लेकर मोहल्ले के ही व्यक्तियों से विवाद हो गया था। शनिवार को आरोपियों ने दुकान पर बैठे उनके पति के साथ मारपीट कर दी। बचाव के लिए आए देवर के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.