धनबाद, फरवरी 27 -- तेतुलमारी के आदिवासी बहुल गांव तिलाटांड़ के समीप आवारा कुत्ते के लिए बनाए गए बंध्याकरण केंद्र से निकल रही बदबू के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बिरजु सोरेन ने कहा कि गांव से कुछ ही दूरी पर इस केंद्र को खोला गया है। कुत्ते की गंदगी का दुर्गंध गांव तक जाता है, जिससे हमेशा संक्रमित की आशंका बनी रहती है। इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन से समुचित दवा व स्प्रे उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र इसकी रोकथाम कराने की मांग की है। अन्यथा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दिया है। विरोध जताने वालों में प्रफुल्ल मंडल, लखन टुडू, सुरेश मुर्मू, राजकुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.