कुत्ते के रोने पर धारदार हथियार से किया हमला
पीलीभीत, जून 25 -- पूरनपुर। कुत्ते के रोने पर पड़ोसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। विरोध करने पर पड़ोसी कुत्ते के मालिक से लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। मालिक घायल कुत्ते को लेकर कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग की। नगर के मोहल्ला कायस्थान की रहने वाले राज शर्मा का एक पालतू कुत्ता है। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया। बुधवार को पड़ोसी ने कुत्ते के रोने पर उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया,जिससे वह घायल हो गया। जब राज शर्मा के परिजनों ने विरोध किया तो पड़ोसी लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। इस पर राज शर्मा का बेटा घायल कुत्ते को लेकर कोतवाली पहुंचा। राज शर्मा की पत्नी मीठु विश्वास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए कुत्ते को पशु चिकित्सालय भेज दिया। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.