जौनपुर, मार्च 29 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में शुक्रवार की शाम बाइक के धक्के से कुत्ते के बच्चे के घायल होने से नाराज परिवार ने युवक की पिटाई कर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गयी। पुलिस ने तीन युवकों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शाम को बाजार से घर जाते समय घर के समीप मेरी बाइक के सामने एक कुत्ते का बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। उसी बात से नाराज गांव निवासी दीपक अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, प्रभावती, रेखा, कलावती एवं निहाल गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर घायल कर दिए। आरोपियों ने बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट एवं तोड़फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.