बरेली, मार्च 13 -- नवाबगंज। बंद पड़े गन्ना कोल्हू की भट्ठी में कुत्ते के बच्चे को निकालने गया बच्चा उसमें फंस गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी से भट्ठी को तोड़कर बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन गांव का संतोष अपनी पत्नी जगदेई और बच्चों के साथ पीलीभीत हाईवे पर स्थित गरगईया गांव के पास शाकिर के गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता है। गुरुवार को उसका बेटा विपिन (4) पास में ही कई वर्षो से बंद गन्ना कोल्हू की भट्ठी के पास खेल रहा था। इस बीच एक कुत्ते का बच्चा भट्ठी में घुस गया। विपिन उसे निकालने के लिए भट्ठी के अंदर घुस गया। कुत्ते के बच्चे को निकालते समय विपिन उसमें अंदर फंस गया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.