कुत्ते के नाखून से आई खरोंच को नजरअंदाज किया, 2 महीने बाद रेबीज से 14 साल के बच्चे की मौत
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- मुरादाबाद बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव सतारन में कुत्ते के नाखून की मामूली खरोंच 14 वर्षीय किशोर की जान पर भारी पड़ गई। करीब दो महीने पहले उंगली में लगी खरोंच को उसने नजरअंदाज कर दिया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया। कुछ दिन पहले उसकी हालत बिगड़ने लगी। गले में दर्द, पानी निगलने में परेशानी और सांस लेने में दिक्कत के बीच परिजन उसे सीएचसी बिलारी से जिला अस्पताल, फिर मेरठ और दिल्ली तक ले गए, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मां गश खाकर बेहोश हो गई। गांव सतारन निवासी राकेश के चार बेटों में 14 वर्षीय अतुल भी था। करीब दो महीने पहले उसके हाथ की उंगली में कुत्ते का नाखून लग गया था। स्कूल में शिक्षामित्र विजयलक्ष्मी ने उसे कई बार एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी थी। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.