उन्नाव, फरवरी 21 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा शिवाला मोहल्ला में शनिवार दोपहर एक बार फिर पागल कुत्ते ने राह चलते शख्स पर हमला कर जख्मी कर दिया। नगर एवं क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के भटपुरी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार मिश्र पुत्र विष्णु सेवक किसी काम से टेढ़ी बाजार मोहल्ला जा रहे थे। तभी कुत्ते ने दौड़ाकर उन्हें काट लिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। आधा दर्जन को काट कर चुका है जख्मी बतातें चलें कि 16 फरवरी को नगर के घूरे टोला मोहल्ला निवासी अजय कुमार नगर के पश्चिम स्थिति बाबा बोधेश्वर मंदिर में महाशिवरात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.