मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। खूंखार कुत्तों के काट लेने से होने वाले गहरे जख्म की चपेट में आए मरीजों का इलाज आसानी से होगा। मुरादाबाद में एंटी रैबीज सीरम (एआरएस) की नई खेप की आपूर्ति जल्द ही लखनऊ स्थित कार्पोरेशन से होगी। कुत्तों के काटने पर गहरा और गंभीर जख्म होने पर एंटी रैबीज सीरम लगाया जाना जरूरी होता है। अन्यथा, रैबीज का संक्रमण जल्द ही मरीज के शरीर में फैल सकता है। पिछले कुछ अरसे से कुत्ते के गंभीर जख्म से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते इसकी खपत बढ़ी है जिससे इसकी किल्लत की आहट हो गई थी। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.संगीता गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के लिए लखनऊ स्थित कार्पोरेशन से छह सौ वाइल सीरम के आवंटन को मंजूरी मिल गई है। इसकी खेप जल्द ही यहां पहुंच जाने की संभावना है। कुत्तों के अधिक गहरा काट लेने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.