साहिबगंज, अप्रैल 16 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। कुत्तों के हमले में गुरुवार को तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें छोटे बच्चों से लेकर वयस्क तक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पलासबोना गांव की तहमिरा खातुन (5), अरियन आलम (ढाई साल), मो. जहांगीर शेख (31), सेफा खातुन (5 ), वनयामिल शेख (10 ) समेत पश्चिम बंगाल के सुरेश सद्दार (30) कुत्तों के हमले का शिकार हुए। घायलों को परिजन तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने सभी को निर्धारित समय पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने की सलाह दी है। इधर,पशु चिकित्सकों का कहना है कि सड़कों पर घुमने वाले आवारा कुत्तों को भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से खुंखार हो जाता है। इस वजह से इस मौसम में कुत्ता काटने की घटना ज्यादा होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...