कुत्ते के काटने में विवाद पर पूर्व प्रधान पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- पूर्व प्रधान जगतपाल सिंह पर शांति भंग की कार्रवाई की पूर्व प्रधान राइफल लेकर आए गोली मारने की दी धमकीशमसाबाद। हसनापुर गांव में कुत्ते के काटने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व प्रधान जगतपाल सिंह पर शांति भंग की कार्रवाई की है। गीता देवी ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान राइफल लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गोली मारने की धमकी दी।पूर्व प्रधान जगतपाल सिंह ने बताया कि उनके भतीजे सागर को महिला के कुत्ते ने काट लिया था। वह खेत से मक्का की रखवाली कर लौट रहे थे और शिकायत करने महिला के घर गए थे। उन्होंने धमकी देने के आरोपों को निराधार बताया। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान पर शांति भंग की आशंका में कार्यवाही की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.