रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में डेढ़ माह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से कुत्ते के काटने से घायल मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ऐसे मरीजों को केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन बाहर से खरीदनी पड़ रही है। सिविल अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में वह मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन के बजाए टिटनेस का इंजेक्शन ही मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...