मुरादाबाद, मई 17 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी में एक घटना सामने आई है। जहां 55 वर्षीय महिला जैबुन निशा की कुत्ते के काटने के करीब 40 दिन बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जैबुन निशा पत्नी मोमिन अपने पति की मृत्यु के बाद अपने मायके सिरसी में रह रही थी और शीशा चिपकाने का काम कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। करीब 40 दिन पहले मोहल्ले में ही एक कुत्ते ने उनके हाथ की कलाई पर काट लिया था। उस समय उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगवाए गए थे। जिसमें एक इंजेक्शन कुंदरकी और बाकी संभल के जिला अस्पताल में लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- नसबंदी होने के बाद भी लावारिस कुत्तों से राहत नहीं मृतका के भतीजे मोहम्मद यासीन उर्फ भूरा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें पानी और हवा से डर लगने लगा। जिसके बा...