इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- बसरेहर। मैनपुरी के एक युवक की कुत्ते के काटने के करीब आठ महीने बाद हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। गुरुवार को इलाज के बाद घर लौटते समय चौबिया थाना क्षेत्र में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम मुडेशी निवासी रामजीत पुत्र नेकसे लाल ने बताया कि उनके 45 वर्षीय चचेरे भाई हरिओम पुत्र बनवारी लाल को करीब आठ महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। उस समय हरिओम ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया और न ही एंटी रेबीज का टीका लगवाया। यह भी पढ़ें- सावधान! यहां मिले खतरनाक 'मांसभक्षी' बैक्टीरिया, 48 घंटे में इंसान और कुत्तों की ले सकते हैं जान धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें पानी से डर लगने लगा, जो कि रेबीज के लक्षणों मे...