गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर में पालतू कुत्तों के हमले और उसके विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक कुत्ते के काटने के बाद उसने डंडा दिखाया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। संजय नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जब वह मकान संख्या जी-35 के सामने पहुंचे तो वहां पाले गए दो कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उनकी टांग में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। कुत्ते के हमले से घबराकर उन्होंने डंडे की मदद से खुद को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान मकान संख्या जी-34 से दीपक चौहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.