कुत्ते की पीटकर हत्या, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
बदायूं, मई 17 -- एक गांव में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुत्ते के भौंकने से नाराज दो युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना उसहैत के गांव सिकंदराबाद का है। यहां के रहने वाले टार्जन पुत्र दयाराम ने गांव के दो लोगों पर कुत्ते को पीटने का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया था। आरोप है कि दोनों युवकों ने कुत्ते के भौंकने पर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बाद में गड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.