धनबाद, फरवरी 19 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा की खानूडीह बस्ती में एक कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में एनिमल वेलफेयर बोर्ड, दिल्ली ने संज्ञान लिया है। इस मामले में पेटा ने बस्ती के एक युवक ने स्थानीय बाघमारा पुलिस व एनिमल वेलफेयर बोर्ड को पत्र लिख दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आलोक में पूछताछ के बाद गांव के दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस संबंध में बाघमारा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार राम ने जांच रिपोर्ट में बताया कि गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि एक पागल प्रवृत्ति के आवारा कुत्ते से लोगों में दहशत थी। उक्त कुत्ते से लोग परेशान थे। कहा गया कि डर के कारण लाठी-डंडे का भय दिखाकर ग्रामीण उसे गांव से दूर भगा रहे थे। भगाने के क्रम में कुत्त...