अमरोहा, अप्रैल 26 -- डिडौली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। शनिवार सुबह गांव में आबादी के पास एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही दूरी पर कुत्ते के अवशेष मिले। माना जा रहा है कि तेंदुए ने ही कुत्ते का शिकार किया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। खेत के चारों तरफ जाल लगाकर पिंजरा लगा दिया। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक सुबह सवेरे खेतों पर जा रहे लोगों ने गांव निवासी जाहिद के खेत में एक ऊंचे पेड़ पर तेंदुए को बैठा देखा। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने किसान पर किया हमला, घायल शुरुआत में उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब आसपास के लोग जमा हुए, तो तेंदुआ नजर आया। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उप प्रभागीय व...