कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा गुलदार, गांव में मचा हड़कंप
बिजनौर, मई 16 -- नांगल सोती। कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसे गुलदार को लालपुर सोजीमल के दंपति ने हिम्मत जुटाकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर जिसे पकड़ने में कामयाबी हांसिल की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव लालपुर सोजीमल में एक कुत्ते का पीछा करते हुए एक गुलदार गांव निवासी मुन्नू पुत्र नन्हे के घर में घुस गया। रात के लगभग 10 बज रहे थे, मुन्नू और उसकी पत्नी घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहे थे। दंपति ने गुलदार को कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसते देख शोर शराबा नहीं मचाया बल्कि, हिम्मत जुटाकर इन्होंने गुलदार के एक कमरे में घुसते ही दरवाजा बंद कर दिया। दंपति ने बताया कि गुलदार को चकमा देकर कुत्ता कमरे से निकल कर भाग गया। गुलदार को कमरे में बंद करने के बाद दंपति ने गांव वालों को सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.