लखनऊ, मार्च 19 -- रहीमाबाद, (लखनऊ) संवाददाता। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार शाम तरौना गांव में शौच के लिए घर से निकली एक महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। शोर सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़ा, तब जाकर महिला की जान बची। हालांकि कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया था। तरौना गांव निवासी रामकली बुधवार शाम घर से शौच के लिए निकली ही थीं कि थोड़ी दूर पर एक कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। रामकली के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कुत्ते को खदेड़कर भगाया। कुत्ता बबूल के जंगल की ओर भाग निकला, लेकिन तब तक वह रामकली के पैर में काट चुका था।ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले इन्हीं कुत्तों ने मासूम बच्ची अंशिका की जान ले ली थी। पिछले दो हफ्तों में कई लोग इनके हमलों में घायल हो चुके है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.