रांची, फरवरी 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के पांचा गांव स्थित रिमझिम होटल के पास कुत्ता सामने आने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम सात बजे की है। घायल सुनील रजवार सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बक्सीडीह गांव का निवासी है। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। सुनील बाइक से ओरमांझी से अपने घर लौट रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.