बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर करौंदा में कुत्ता भौंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोस के चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम परसपुर करौंदा निवासी भोला नाथ गिरि पुत्र शांति नाथ गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उनके घर का कुत्ता भौंक रहा था। इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी करीम, असगर, निसार (तीनों पुत्र अली अहमद) तथा चिनके पुत्र सुक्खी गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- कुत्ता भौंकने के विवाद में दो भाइयों पर हमला विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर व उनके भाई पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है क...