मुरादाबाद, मार्च 29 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुत्ता लेकर घूम रहे किशोर और उसके दोस्त को मोहल्ले के ही दो लोगों ने गाली दी। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। एक किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नाजमद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के रामगंगा विहार फेस-2 निवासी संजीव मोहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा श्रेष्ठ शुक्रवार रात अपने दोस्त मनी के साथ टहलने निकला था। श्रेष्ठ ने अपने हाथ में अपना कुत्ता भी ले रखा था। संजीव मोहन के अनुसार बेटे के हाथ में कुत्ता देख कर मोहल्ले के ही किशन राय और सुभाष राय क्रोधित हो गए और उससे गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दोनों आरोपी घर से धारदार हथियार निकाल लाए। आरोप है कि दोनों ने श्रेष्ठ और मनी के सिर पर डंडे से वार किया। दोनों को जमीन पर गिराकर उनके ऊपर ईंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.