नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सागरपुर इलाके में 12 फरवरी की देर रात कुत्ता घुमाने के दौरान हुए विवाद में छह-सात युवकों ने एक शख्स पर पथराव कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ डाबड़ी एक्सटेंशन में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में अंकित ने बताया कि वह 12 फरवरी की देर रात अपने दोस्त मोहित पासवान के साथ कुत्ता घुमाने निकले थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों पर कुत्ता भौंकने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अंकित का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और उनमें से एक ने मोहित को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी गली से पत्थर उठा लाए और मोहित के सिर पर वार कर दिया। मोहित जमीन पर गिर पड़ा तो आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.