शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। अजीजगंज डैम रोड पर कुत्ता घुमाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने सरेराह एक वृद्ध की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। हालांकि वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। करीब 15 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक वृद्ध के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह लगातार कई बार वृद्ध पर हाथ चलाता है। मौके पर मौजूद एक युवक उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं मानता। इसी दौरान दूसरा युवक किसी तरह वृद्ध को अलग करता है, लेकिन आरोपी फिर उस पर टूट पड़ता है। वीडियो में युवक वृद्ध के पेट में जोरदार लात मारते हुए भी दिखाई दे रहा है, जिससे वृद्ध कराह उठता है। घटना के दौरान वृद्ध खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन कमजोर और असहाय होने के कारण वह विरोध नहीं...