चाईबासा, जून 16 -- चाईबासा, संवाददाता। एक महिला को कुत्ता द्वारा 16 बार काटने और उसके बाद उसे मारने को लेकर सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। हरियाणा गुड़ग्राम निवासी एकता जैन ने चाईबासा के गोल्डन नामक युवक के खिलाफ सदर थाना में ऑनलाइन कुत्ते को मारने का मामला दर्ज कराया है। 12 जून 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 5 जून 2026 को सदर थाना अंतर्गत एसपीजी मिशन कंपाउंड के पास रहने वाली ममता देवी को एक कुत्ते ने 16 बार काट कर जख्मी कर दिया था। इस से पूर्व भी लगभग आधा दर्जन लोगों को उक्त कुत्ते ने काटा था। यह भी पढ़ें- एक कुत्ते को मारने का मामला में हरियाणा की एकता जैन कुत्ते को मारने वाले के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया ममता देवी के पुत्र गोल्डन को जब घटना की जानकारी मिली तो उसने गुस्से में आकर कुत्ते को 16 जगह लाठी से मार जख्...