बलिया, जनवरी 3 -- नवानगर। इलाके के कोथ (सभदरा) निवासी अजय राजभर के ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य शनिवार को कुत्ता के हमला में गंभीर रुप से घायल कर दिया। बालक को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि आदित्य घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच पड़ोसी के पालतू कुत्ता ने उसके उपर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने कुत्ते को भगाया और बालक को अस्पताल पहुंचाया। घरवालों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.