गया, सितम्बर 28 -- विश्व रेबीज दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने रेबीज से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर समेत मेला क्षेत्र में जागरूकता संबंधित पोस्टर के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर और प्रमुख मेला स्थलों तक संदेश पहुंचाने के लिए पांच ऑटो रिक्शा पर जागरूकता फ्लेक्स लगाए गए हैं। 24 घंटे चलने वाले पांच स्वास्थ्य शिविरों के पास स्टैंडी लगाकर रेबीज से बचाव की जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि कुत्ते के काटने पर 15 मिनट तक साबुन से जख्म को धोना चाहिए। अभियान का शुभारंभ डीएस संजय कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. पंकज, एनसीडीओ डॉ. एम ई हक, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका, डॉ. हेमंत, हेल्थ मैनेजर संजय, अर्बन कंसल्टेंट, डीपीसी और एचएम समेत स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। अभिया...