कुत्ता काटे तो तुरंत लगवाएं रैबीज वैक्सीन: डा. देशराज
ललितपुर, सितम्बर 27 -- ललितपुर। कटखने कुत्तों के काटने की घटना के उपरान्त पीड़ित व्यक्ति को घरेलू उपचार में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उसको बिना समय गंवाए नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में जाकर उपचार करवाने से लाभ होगा। कुत्तों के काटने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को रैबीज दिवस को ध्यान में रखकर यह बात महामारी रोग विशेषज्ञ डा. देशराज ने बताई। जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक व निजी स्थानों पर आवारा कुत्तों का दखल है। वह जहां तहां वितरण करते हुए दिखाई दे जाते हैं। गलियों में लगे कचरे के ढेरों में यह भोजन की तलाश करते हैं। यही नहीं, घरों के बाहर चार पहिया वाहनों के नीचे यह डेरा जमाए रहते हैं। खदेड़ने पर तमाम कुत्ते तो भाग जाते हैं लेकिन कई जगहों पर कुत्ते हमलावर हो जाते हैं। खाने पीने की सामग्री लेकर घर जा रही महिलाओं और बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.