कुत्ता काटने के एक सप्ताह बाद आठ वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने चौथम सीएचसी में किया हंगामा
खगडि़या, जुलाई 2 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित फर्रेह गांव में कुत्ता काटने के लगभग एक सप्ताह बाद बुधवार को एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मौत के बाद चौथम सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक स्थानीय फर्रेह गांव निवासी स्वर्गीय पवन सिंह का आठ वर्षीय पुत्र अंशुमान कुमार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार गत, 22 जून को खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने अंशुमान को काट लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज टीका लगाया गया। चिकित्सकों ने निर्धारित समय पर शेष टीके लगवाने की सलाह दी थी। परिजनों का कहना है कि बच्चे को निर्धारित तिथि पर टीका भी दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.