कुत्ता काटने के एक माह बाद किशोर की मौत, कोहराम
आरा, अप्रैल 4 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में कुत्ता काटने के करीब एक माह बाद किशोर की मौत हो गई। मृतक सोहरा गांव निवासी ब्रह्मचारी चौधरी का आठ वर्षीय पुत्र विनोद कुमार था। परिजनों के अनुसार, विनोद को लगभग एक माह पूर्व एक कुत्ते ने काट लिया था। शुरुआती दिनों में स्थिति सामान्य रही, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तेज बुखार होने लगा और उसके व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखने लगा। बताया जाता है कि उसके मुंह से कुत्ते जैसी आवाज भी निकलने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां सदमे में है। स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.