मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल में बुधवार की कुत्ता काटने की सुई लगवाने पहुंचे लोगों को काफी इतंजार करना पड़ा। काउंटर पर खड़े मरीजों ने जब हंगामा करना शुरू कर दिया। तब मौके पर पहुंचे एमएस डा. सुनील सिंह ने काउंटर खुलवाया तब जा कर लोगों को कुत्ता काटने की सुई लग पायी। मण्डलीय अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था गड़बड़ा गई है। कर्मचारी जब चाहते है तब काउंटर खोलते है। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने सुबह आठ बजे अस्पताल खुलने का समय तय किया है। इसके बावजूद बुधवार को कुत्ता काटने का जिस काउंटर पर इंजेक्शन लगवाया जाता है वह सुबह नौ बजे तक बंद रहा। ग्रामीण क्षेत्र से ठण्ड में सुबह ही अस्पताल आए मरीजों ने जब हंगामा करना शुरु कर दिए। तब मौके पर पहुंचे मण्डलीय अस्पताल के एमएस डा. सुनील सिंह ने एक अन...