कुतुबामाजरा में एक सप्ताह में कैंसर से दो मौत, ग्रामीणों में दहशत
सहारनपुर, मई 20 -- गांव कुतुबामाजरा में एक सप्ताह के भीतर कैंसर से महिला समेत दो लोगों की मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। लगातार दो मौतों के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और लोग इस बीमारी के पीछे दूषित पानी को कारण मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर बहने वाली हिंडन नदी के चलते नलकूपों का पानी प्रदूषित हो रहा है, जिससे गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बबली (42) पत्नी सुंदर पेट के कैंसर से पीड़ित थीं। परिजनों के मुताबिक कई वर्षों से उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर पांच दिन पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद बीते सोमवार को गांव निवासी याकूब (38) पुत्र जरीफ की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि याकूब मुंह के कैंसर से पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.