सहारनपुर, फरवरी 1 -- गांव कुतुबपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने की अपील की। जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा श्री रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की विभिन्न गलियों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। नकुड़ विधानसभा प्रभारी नरेंद्र प्रधान ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.