सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर कुसानी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड ने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अब तक लगभग आधा दर्जन लोग कुत्तों के काटने से घायल हो चुके हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सुबह-शाम घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदारों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि गांव में फैली दहशत समाप्त हो और लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। फिलहाल बच्चों सहित सभी ग्रामीण कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.