चाईबासा, अप्रैल 24 -- चाईबासा। संत जेवियर हाई स्कूल चाईबासा से मैट्रिक की परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर कुमार कुणाल ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसका श्रेय शिक्षक व माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं ट्यूशन में पढ़ाए गए चीजों को लगातार रिवीजन कर यह स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही मोबाइल पर वन शॉट का भी काफी उपयोग किए हैं। कुमार कुणाल के पिता राजू राम रवि पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा में मोची का दुकान चलाते हैं। कुणाल की एक बहन शिल्पा कुमारी संत जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल चाईबासा में क्लास 6 में अध्यनरत है। कुणाल ने बताया कि वह ऑनलाइन एनडीए की तैयारी कर रहा है। यह भी पढ़ें- मैट्रिकी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं की सूची उसने बताया कि वह अपने रिजल्ट से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि वह और अच्छा कर सकते थ...