कुणाल ने शतरंज प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। सनबीम स्कूल भगवानपुर के कक्षा 10 के छात्र कुणाल किशोर ने जौनपुर में आयोजित प्रथम हरि डिस्ट्रिक्ट ओपन शतरंज प्रतियोगिता-2026 के अंडर-15 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कोच राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता 28 जून को जौनपुर स्थित होटल रिवर व्यू स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित हुई। इसमें वाराणसी, जौनपुर सहित कई जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुणाल की उल्लेखनीय सफलता पर सनबीम स्कूल भगवानपुर की प्रधानाचार्या मौसमी भट्टाचार्य और वरिष्ठ खेल शिक्षक शशि प्रकाश सिंह ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.