मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- शहर निवासी कुणाल अरोड़ा ने एक बार फिर से मार्डन एकेडमी लखनऊ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यहां आयोजित पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पांच अप्रैल को किया गया। इस पदक के साथ उनके पास अब तक कुल 36 पदकों की संख्या हो गई है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में कुणाल अरोड़ा ने बृजेंद्र सिंह (बरेली) के खिलाड़ी को एक तरफा मुकाबले में 3-0 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...