मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित नई तिरहुत टाउनशिप का नक्शा साफ हो गया है। नई टाउनशिप में कोर एरिया, स्पेशल एरिया और जोन एरिया होगा। कोर एरिया का क्षेत्रफल 800 एकड़ होगा। स्पेशल एरिया समेत कुल क्षेत्रफल 20200 एकड़ होगा। कोर और स्पेशल एरिया में कुल 68 गांव शामिल किए गए हैं। इस क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। टाउनशिप में रैयतों को हिस्सेदारी दी जाएगी। तिरहुत टाउनशिप के कोर एरिया के लिए जिन गांवों का चुनाव किया है उसमें कुढ़नी का मोथा उर्फ चक हारुण के अलावा मड़वन का मड़वन खुर्द, बिशुनपुर गोविंद, भटौना, मंसुरपुर चमरुआ, आरिजपुर, मकदुमपुर कोराना और सलाहपुर गांव शमिल है। यह भी पढ़ें- बिहार में सबसे बड़ी होगी पाटलिपुत्र टाउनशिप, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड ...