मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- कुढ़नी। हाई स्कूल तुर्की में प्रखंड संसाधन केंद्र कुढ़नी ने बिहार दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। मंगलवार को बीडीओ गिरधारी लाल दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकुलों के बच्चों ने भाग लिया। इमसें कक्षा एक से पांच, छः से आठ एवं नौवीं से बारहवीं तक के प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए। गणित ओलिंपियाड में मयंक राज, अमृता कुमारी, आयुष कुमार, दुर्गा कुमारी, अंश राज, अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। चित्रकला में दिव्या भारती, राजनंदनी, सकीना खातून, रवि किशन, आशीष कुमार, शोएब राजा अव्वल रहे। क्विज में आयुष कुमार, साक्षी कुमारी, दीपक कुमार, नैना कुमारी, आदर्श कुमार प्रथम रहे।सफल प्रतिभागियों को बीडीओ, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश यादव एवं चिह्नित मध्य विद्यालय ...