कुढ़नी में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड के जमहरूआ स्थित एक शिक्षण संस्थान में सोमवार को युवाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य व अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। आयोजकों के अनुसार, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित प्रतियोगिताओं से चुने गए प्रतिभागी पटना में होने वाले ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे। संस्थान से चयनित प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.