कुढ़नी में शहीद पवन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- कुढ़नी। रजला स्थित भाजपा कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता चन्द्रहट्टी स्थित शहीद कैप्टन पवन कुमार सिंह के स्मारक पर पहुंचे। यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा अभियान' के माध्यम से देशभर में लहराता तिरंगा वीर जवानों के शौर्य एवं बलिदान, राष्ट्र के स्वाभिमान तथा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बन रहा है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारावाला में निकाली तिरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.