मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- कुढ़नी। खरौना धाम स्थित श्रीराम जानकी मठ पर आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को छोटे बापू जी महाराज ने राम जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। छोटे बापू ने कहा कि श्रीराम का संबंध राष्ट्र से है। राष्ट्र राम जी का ही स्वरुप है, जब भारतीय नववर्ष का प्रारंभ होता है तो सर्वप्रथम श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान केवल भक्तों के लिए आते हैं। मौके पर अध्यक्ष निर्मल चौधरी, संयोजक अंशु चौधरी, व्यवस्थापक गोपाल जी, यजमान चुट्टू कुमार, जगलाल चौहान, नवल साह, मुकेश चौधरी, चुलाई पंडित, संतोष चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.