मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- कुढनी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के चढ़ुआ में स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए आधुनिक रसोईघर खोला गया। इसका उद्घाटन राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान, विधान परिषद संजय सिंह, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने फीता काट कर किया। मंत्री ने बताया गया कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत इस रसोईघर को खोला गया है। इससे कुढ़नी के कुल 208 स्कूलों को भोजन की समय से डिलिवरी की जाएगी। मौके पर विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, शिशिर कुमार नीरज, महेश राय, संजय पासवान, दिलीप कुमार साह, योगेंद्र राम, राजाबाबू, धर्मेंद्र अबोध, रमेश छोटन, शिवशंकर यादव, राजीव कुमार, ललन दीवाना, मनोज राम सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.